Site icon Dainik Savera Times

जम्मू पुलिस ने गोवंश की तस्करी को किया नाकाम, आरोपी सहित वाहन जब्त

Foiled Cow Smuggling : जिला पुलिस की ओर से गोवंश तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए 4 गोवंश बचाए गए, 1 वाहन जब्त, आरोपी तस्कर भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन उधमपुर की पुलिस टीम ने गोवंश तस्करी की एक कोशिश को नाकाम कर दिया है, जिसमें पुलिस स्टेशन उधमपुर के अधिकार क्षेत्र में जखैनी नाका प्वाइंट से पंजीकरण संख्या जेके02डीडी-9101 वाले वाहन से 4 गोवंश बचाए गए।

वाहन के चालक बिलाल हुसैन पुत्र शरीफ हुसैन निवासी जार्ड, जार क्रिमची को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी 4 गोवंश बचाए गए और वाहन जब्त कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन उधमपुर में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version