Site icon Dainik Savera Times

Jammu Weather: जम्मू कश्मीर में ठंड का कहर जारी, -3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के कश्मीर घाटी में शुष्क मौसम के साथ ठंड का कहर जारी है, शुक्रवार को भी रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने कहा कि शुक्रवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार हुआ और गुरुवार को तापमान -3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले -3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम की इस अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तापमान सामान्य से -0.9 डिग्री सेल्सियस कम था।

जम्मू और श्रीनगर का अधिकतम तापमान एक समान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। वीरवार को 16 रेलगाड़ियां कई घंटों की देरी से जम्मू पहुंचीं। दो उड़ानें भी रद हुईं। अधिक कोहरे के चलते दो विमान जम्मू हवाई अड्डे में उतर नहीं पाए। दिल्ली से जम्मू आ रहे इंडिगो के विमान को वापस दिल्ली लौटना पड़ा।

इसी के साथ जम्मू संभाग में कटड़ा और कठुआ को छोड़कर अन्य दूसरे सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। बनिहाल को छोड़ कर दूसरे सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कोई आसार नहीं है। तब तक मौसम के मिजाज शुष्क ही रहेंगे। अलबत्ता, भीषण ठंड बनी रहेगी।

Exit mobile version