Site icon Dainik Savera Times

33 डिग्री रहा जम्मू का तापमान, आर्द्रता रही 66 प्रतिशत

जम्मू: शनिवार को शहर का तापमान 33 डिग्री रहा जबकि आर्द्रता 66 प्रतिशत रही। वहीं हवाएं 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलीं। दिन में लोग गर्मी व उमस से लोग परेशान नजर आए और तेज धूप से बचने के लिए लोगों ने छाते का सहारा लिया। आसमान पर हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं तेज धूप निकली हुई थी।

दिन ढलने के साथ गर्मी भी कम हुई और लोगों ने राहत की सांस ली। शहर के बाहरी इलाकों में आजकल सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं और लोग सुबह-शाम सैर करने के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। सितम्बर महीने के पहले सप्ताह में पारा 33 डिग्री के करीब है जिसके चलते पशु-पक्षियों ने भी राहत की सांस ली है।

Exit mobile version