जम्मू कश्मीर: केंद्र सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रीय वीरता और सेवा पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, इस साल पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के 1132 कर्मियों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों में राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से दो कर्मियों का सम्मान होगा। वहीं, 275 कर्मियों को वीरता पुरस्कार दिए जाएंगे। 275 वीरता पुरस्कारों में से सबसे ज्यादा 72 वीरता पुरस्कार जम्मू-कश्मीर पुलिस के कर्मियों को देने का एलान हुआ है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर के 12 अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
J&K: वीरता पुरस्कार पाने में जम्मू-कश्मीर पुलिस देश में पहले स्थान पर, गणतंत्र दिवस पर 72 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान

