Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के DGP ने Police और सेना के अधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की

May 12, 2023

जम्मू-कश्मीर के DGP ने Police और सेना के अधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने जम्मू क्षेत्र में सीमा पार से आतंकी ढांचे को फिर से खड़ा करने का प्रयास करने वाले सभी तत्वों की गतिविधियों की कड़ी निगरानी करने का निर्देश दिया है। सिंह ने बृहस्पतिवार को रियासी जिले के माहौर क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने पुलिस और सेना के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की और जिले की सुरक्षा और अपराध की स्थिति की भी समीक्षा की। सिंह ने कहा, ‘‘रियासी जिला एक संवेदनशील स्थान है क्योंकि यह राजौरी के सीमावर्ती जिले के साथ-साथ घाटी से भी जुड़ा हुआ है।

सीमापार करने के प्रयास हो सकते हैं और इसलिए सभी सुरक्षा बलों को एकजुट होकर काम करना चाहिए।’’ उन्होंने अधिकारियों को सभी मोर्चों को विशेष रूप से राष्ट्र विरोधी तत्वों और उनके समर्थकों की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया और उनसे आतंकवादियों को किसी भी प्रकार का समर्थन प्रदान करने में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को सीमा पार से आतंकी ढांचे को फिर से खड़ा करने का प्रयास करने वाले तत्वों के अलावा सभी संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें