Site icon Dainik Savera Times

J&K Weather: Srinagar में ठंड का कहर जारी, घने कोहरे के कारण 11 ट्रेनें और चार उड़ानें हुई प्रभावित

जम्मू-कश्मीर में ठंड का कहर लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते आम जान जीवन प्रभावित होता हुआ नजर आ रहा है। बता दें की कल श्रीनगर के अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री के मुकाबले जम्मू सामान्य से 6.5 डिग्री गिरकर 11.6 डिग्री पारे के साथ अधिक ठंडा रहा। जिसके चलते कई ट्रेनों का समय भी प्रभावित हुआ। घने कोहरे के चलते जम्मू रेलवे स्टेशन पर 11 ट्रेनें देरी से पहुंचीं।

बताते चले कि जम्मू एयरपोर्ट पर भी कोहरे के कारण सुबह 11 बजे के बाद ही उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से हो सका, इससे पहले की चार उड़ानों में देरी हुई है। श्रीनगर के मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में 13 जनवरी तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा और कोहरा छाया रहेगा।

इसी के साथ मिली जानकारी के अनुसार जम्मू में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई, लेकिन दोपहर को मौसम खुल गया और धूप खिली। शाम को फिर से कोहरा छा गया। इससे कई स्थानों पर दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे। कश्मीर के भी अधिकांश हिस्सों में सुबह-शाम कोहरा छा रहा है। घाटी के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में डल झील समेत कई जलस्रोतों में बर्फ की परत जमी हुई है।

Exit mobile version