Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kashmir weather : कश्मीर में हल्की बारिश और हिमपात के आसार, जानें मौसम का हाल 

January 28, 2025

Kashmir weather : कश्मीर में हल्की बारिश और हिमपात के आसार, जानें मौसम का हाल 

Kashmir weather : जम्मू-कश्मीर में बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले छह दिनों तक क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश और हिमपात होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार, बुधवार से छह दिन तक बारिश वाला मौसम रहने का अनुमान है। इसके अलावा बुधवार दोपहर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने और रात के दौरान ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्के हिमपात के आसार हैं।

यहां 29 -31 जनवरी के दौरान छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है। केन्द्र शासित प्रदेश में एक-दो फरवरी को छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है जबकि यहां चार-पांच फरवरी को मौसम आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जिससे इसमें मामूली सुधार हुआ, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

यहां 29 जनवरी से कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में रविवार देर रात दर्ज न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आई और यह पिछली रात के शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान में कुछ सुधार हुआ और यह पिछली रात के शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम, कोकरनाग में शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम और सीमांत कश्मीर जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 4-1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में सर्दियों का सबसे कठोर 40 दिन का चिल्लाया कलां’’ 30 जनवरी को समाप्त हो जाएगा।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें