Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आतंकी ढांचे को पुनर्जीवित करने का प्रयास करने वालों की गतिविधियों पर नजर रखें: डीजीपी

September 8, 2023

आतंकी ढांचे को पुनर्जीवित करने का प्रयास करने वालों की गतिविधियों पर नजर रखें: डीजीपी

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंक मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए मिशन मोड में प्रयास जारी रखने की जरूरत है। उन्होंने गुरुवार को अधिकारियों से सीमा पार से संदिग्धों और आतंकी ढांचे को पुनर्जीवित करने का प्रयास करने वाले तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा।

पुलिस प्रमुख ने पुलिस कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए कहा, “आतंकवादियों को किसी भी प्रकार की सहायता प्रदान करने में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें और सीमा पार से आतंकी ढांचे को पुनर्जीवित करने का प्रयास करने वाले तत्वों के अलावा सभी संदिग्धों की गतिविधियों पर भी नजर रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें