Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उप राज्यपाल ने मुहर्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए की उच्च स्तरीय बैठक

July 25, 2023

उप राज्यपाल ने मुहर्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए की उच्च स्तरीय बैठक

जम्मू: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुहर्रम की व्यवस्था की समीक्षा के लिए आज एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। सिविल सचिवालय में हुई बैठक में धार्मिक संगठनों के प्रमुख, शिया समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्य शामिल हुए। डा.अरु ण कुमार मेहता, मुख्य सचिव, उप-राज्यपाल के प्रधान सचिव डा.मनदीप कुमार भंडारी, एम.के. सिन्हा, एडीजीपी मुख्यालय, विजय कुमार, एडीजीपी कश्मीर, विजय कुमार बिधूड़ी, संभागीय आयुक्त कश्मीर, प्रशासनिक सचिव, उपायुक्त, विभागों के प्रमुख और यू.टी प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

उप-राज्यपाल ने कहा कि यह हम सभी के लिए अत्यंत धार्मिक महत्व का अवसर है। यू.टी. प्रशासन और भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है कि मुहर्रम के सुचारू, सुरक्षित और परेशानी मुक्त आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं की जाएं। उप-राज्यपाल ने उपायुक्तों को इमामबाड़ों में बेहतर कनैक्टिविटी, बिजली आपूर्ति, अतिरिक्त राशन, पानी और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता, नियमित बाजार निरीक्षण, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, लोगों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने मुहर्रम व्यवस्था पर शिया समुदाय के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों से बहुमूल्य जानकारी भी मांगी। उप-राज्यपाल ने बातचीत के दौरान उठाए गए मुद्दों और मांगों के समाधान के लिए शीघ्र और उचित कदम उठाने का आश्वासन भी दिया। बैठक में उपायुक्तों ने मुहर्रम के लिए अपने-अपने जिलों में की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें