Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपराज्यपाल यौम-ए-आशूरा के जुलूस में हुए शामिल

July 30, 2023

उपराज्यपाल यौम-ए-आशूरा के जुलूस में हुए शामिल

जम्मू: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुहर्रम के 10वें दिन यौम-ए-आशूरा पर श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके बोताकादल में जुल्जिना जुलूस में शामिल हुए। इस अवपर पर उपराज्यपाल ने कहा कि मैं हजरत इमाम हुसैन (एएस) और उनके साथियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। धार्मिकता और मानव जाति की भलाई के लिए उनका बलिदान दुनिया के लिए एक प्रकाशस्तंभ के रूप में काम करता है। उप-राज्यपाल ने ज़ुल्जिना को चादर भी भेंट की और इस अवसर पर शोक मनाने वालों के बीच जलपान भी परोसा।

इससे पहले 27 जुलाई को 34 साल बाद कश्मीर घाटी में गुरु बाजार से डलगेट, श्रीनगर तक पारंपरिक मार्ग पर 8वीं मुहर्रम का जुलूस निकाला गया था। उप-राज्यपाल प्रशासन ने बोताकादल से इमामबारगाह जदीबल तक जुलूस के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्था की है। वहीं जम्मू कश्मीर केन्द्र शासित प्रदेश के जम्मू जिले व अन्य जिलों में भी आशूरा के अवसर पर जुलूस निकाले गए जिसमें समुदाय विशेष के सदस्य भारी संख्या में शामिल हुए। इन जुलूसों की सफलता के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन व पुलिस ने तमाम इंतजाम किए हुए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें