जम्मू कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में बने रहने के लिए देश को बांटने रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को याद रखना चाहिए कि वह भविष्य में सत्ता में नहीं रहेंगे, लेकिन देश जीवित रहेगा। दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग के शांगस इलाके में बुधवार को एक सार्वजनिक रैली के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, ‘हमें एक साथ रहना होगा। हमें देश को बचाना है। हमें बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करना होगा। वह अपनी कुर्सी के लिए देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।’ अब्दुल्ला ने कहा, ‘कुर्सी हमेशा नहीं रहती, राष्ट्र ही रहता है। वह जैसा राज बनाने की कोशिश कर रहे हैं वह विनाशकारी साबित होगा।’
लोकसभा चुनाव: PM Modi सत्ता में बने रहने के लिए देश को बांट रहे : फारूक अब्दुल्ला

