Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी सरकार ने प्रदर्शनकारियों से हर स्तर पर की चर्चा, बातचीत के दरवाजे सदा खुले: Anurag Thakur

February 14, 2024

मोदी सरकार ने प्रदर्शनकारियों से हर स्तर पर की चर्चा, बातचीत के दरवाजे सदा खुले: Anurag Thakur

हमीरपुर: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि मोदी सरकार पहले दिन से किसान कल्याण हेतु प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। पिछले 10 वर्षों में किसान कल्याण हेतु कई योजनाएं लाई गई जिन्होंने धरातल पर देश के करोड़ों किसानों को लाभ पहुंचाया। किसानों से बातचीत के मुद्दे पर अनुराग ने कहा कि सरकार सदैव चर्चा हेतु तैयार रहती है। जब भी मांग उठती है तब सरकार स्वयं आगे आती है। इस बार भी हमारे मंत्री चंडीगढ़ गए और लगातार कई घंटे रात्रि में चर्चा हेतु बैठे रहे। हमने प्रदर्शनकारियों से 2 दौर की बात की।

सरकार स्पष्ट तौर से चर्चा की पक्षधर है इसीलिए बातचीत से उठकर हम नहीं गए, लेकिन प्रदर्शनकारी पहले चले गए। लेकिन सरकार आगे भी चर्चा हेतु तैयार है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं। कांग्रेस के बयान पर मुङो हंसी आती है। 2013-14 में जब उनकी सरकार थी, तब यूपीए काल का सबसे ज्यादा कृषि बजट 27,662 करोड़ रु पए था। अभी मोदी सरकार का कृषि बजट 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है।

यानि यूपीए काल से 5 गुना ज्यादा कृषि बजट। उनके समय किसान सम्मान निधि नहीं थी, हमने किसान सम्मान निधि के माध्यम से 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 2 लाख 81 हजार करोड़ रुपए सीधा उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किए हैं। उनके समय के फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को कुछ नहीं मिलता था। मोदी सरकार में डेढ़ लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का मुआवजा किसानों को मिला है। 10,000 एफपीओ में से 8,000 बन चुके हैं और इसे लाखों किसान भी जुड़ चुके हैं। प्रदर्शनकारियों को मनाने के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा, किसी भी बात का हल चर्चा से ही निकलता है। गांधी के देश में बातचीत से रास्ते निकलते हैं। आप हाल के कतर का उदाहरण ले सकते हैं जहां मोदीजी ने नेतृत्व कर, बातचीत के जरिए हमारे 8 पूर्व नौसैनिकों की कुशल घर वापसी कराई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें