Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

यासीन मलिक जैसे आतंकवादियों को खुश करने के लिए नैकां और पीडीपी पाखंड की राजनीति कर रही हैं: चुघ

September 24, 2025

यासीन मलिक जैसे आतंकवादियों को खुश करने के लिए नैकां और पीडीपी पाखंड की राजनीति कर रही हैं: चुघ

जम्मू: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रभारी तरुण चुघ ने आज कहा कि जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक (Yasin Malik) पर नैशनल कांफ्रैं स (एनसी) और पीडीपी का नया नरम रु ख उनके पाखंड और एक कट्टर आतंकवादी व राष्ट्रविरोधी को राजनीतिक समर्थन देने की उनकी तत्परता को उजागर करता है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की इस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रि या व्यक्त करते हुए कि यासीन मलिक ने हिंसा छोड़ दी है, चुग ने कहा कि ऐसा दावा राष्ट्र के साथ विश्वासघात के समान है।

उन्होंने अब्दुल्ला को याद दिलाया कि यासीन मलिक अपने पिता फारूक अब्दुल्ला के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान एक खूंखार आतंकवादी बन गया था और रु बैया सईद के अपहरण सहित कई जघन्य कृत्यों में शामिल था। चुग ने कहा, अब अचानक उमर अब्दुल्ला यासीन मलिक की सभी आतंकवादी गतिविधियों को नजरअंदाज कर रहे हैं, जो उसके अपराधों को छिपाने का एक शर्मनाक प्रयास है। चुग ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती द्वारा यासीन मलिक के लिए क्षमादान की अपील की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि रु बैया सईद का अपहरण कश्मीर के लिए एक दर्दनाक घटना थी और लोग अब भी मलिक के लिए कड़ी सज़ा की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, महबूबा मुμती द्वारा ऐसे जघन्य अपराधी के लिए दया की अपील उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाती है और कश्मीर की बेटियों के दर्द और पीड़ा से उनके अलगाव को दर्शाती है।

चुग ने कहा कि इस तरह के बयान एक बार फिर सैयद सलाहुद्दीन जैसे आतंकवादियों को समर्थन देने के नैकां के लंबे इतिहास को उजागर करते हैं, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने में केंद्रीय भूमिका निभाई थी। चुग ने जोर देकर कहा, यह विडंबना है कि उमर अब्दुल्ला, जिनकी पार्टी ने बार-बार आतंकवादियों का समर्थन किया है, अब उनका बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। नैकां और पीडीपी का रु ख राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है और आतंकवाद के प्रति उनकी सहानुभूति को दर्शाता है। तुष्टिकरण की ऐसी राजनीति का पर्दाफाश और निंदा की जानी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें