Site icon Dainik Savera Times

श्रीनगर में नवीनीकृत पोलोव्यू मार्केट में लगभग आधा दर्जन दुकानों में भरा गंदा पानी

श्रीनगर: श्रीनगर में रात भर हुई बारिश के बाद श्रीनगर में नवीनीकृत पोलोव्यू मार्केट में लगभग आधा दर्जन दुकानों में गंदा पानी भर गया है। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि जल निकासी में कोई खराबी नहीं थी। पोलोव्यू मार्केट के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि बाजार की कुछ दुकानों में गंदा पानी घुस गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह पता नहीं चला है कि दुकानों में पानी कैसे भर गया जबकि अधिकारियों की एक टीम ने इलाके का दौरा किया था। सीईओ श्रीनगर स्मार्ट सिटी अतहर आमिर ने कहा कि जल निकासी की कोई समस्या नहीं है क्योंकि बाजार में सभी नालियां लगभग सूखी हैं। उन्होंने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि पानी पीछे से घुसा है। उन्होंने कहा कि मैं तथ्यों का पता लगाने के लिए अपनी टीम के साथ यहां हू

Exit mobile version