Site icon Dainik Savera Times

तीर्थयात्रियों का नया जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हुआ रवाना

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में यहां भगवती नगर आधार शिविर से ‘बम बम भोले’ के जयकारों के बीच 2372 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था बुधवार को दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित श्री अमरनाथ गुफा तीर्थ के लिए रवाना हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि 2372 तीर्थयात्री 103 वाहनों के काफिले में सवार होकर आधार शिविर से रवाना हुए।

इसके अलावा 1442 पुरुष, 200 महिलाएं, पांच बच्चे, 51 साधु और तीन साध्वियां सहित 1701 तीर्थयात्रियों का एक समूह 70 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुआ। बालटाल के लिए 513 पुरुष, 157 महिलाएं और एक बच्चा सहित 671 तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 33 वाहनों के काफिले में रवाना हुए। गौरतलब है कि श्री अमरनाथ के लिए 01 जुलाई से वार्षिक यात्रा शुरू हुई और यह यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी।

Exit mobile version