Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोविड-19 का नया वैरिएंट एरिस चिंता का विषय नहीं: डीएके

August 18, 2023

कोविड-19 का नया वैरिएंट एरिस चिंता का विषय नहीं: डीएके

श्रीनगर: डॉक्टर्स एसोसिएशन कश्मीर (डीएके) ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 का नया वैरिएंट एरिस चिंता का विषय नहीं है और इसे लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। डीएके अध्यक्ष डॉ निसार उल हसन ने देश के कुछ राज्यों में नए कोविड-19 वेरिएंट एरिस के मामलों की रिपोर्टों के बीच कहा कि इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि नया वेरिएंट अधिक गंभीर बीमारी की वजह हो सकती है। उन्होंने कहा कि ईजी.5 जिसे एरिस कहा जाता है, कोविड-19 के ओमिक्रॉन संस्करण का एक लघु संस्करण है। यह ब्रिटेन और अमेरिका में तेजी से फैल रहा है और चीन, यूरोप और जापान में भी इसके मामले सामने आये हैँ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें