Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

NIA व जम्मू-कश्मीर Police ने Kashmir में कई स्थानों पर की छापेमारी

August 1, 2023

NIA व जम्मू-कश्मीर Police ने Kashmir में कई स्थानों पर की छापेमारी

श्रीनगर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) के अधिकारियों ने मंगलवार को घाटी में अलग-अलग कई स्थानों पर छापेमारी की। सीआईके की छापेमारी बांदीपोरा, श्रीनगर, शोपियां, अनंतनाग, अवंतीपोरा और पुलवामा जिलों में 11 स्थानों पर की जा रही है। ये छापे एक आतंकी भर्ती मामले की जांच का हिस्सा हैं।

‘‘सीआईके के अधिकारियों ने आश्चर्य बनाए रखने के लिए इन स्थानों पर एक साथ तलाशी ली। इस बीच, एनआईए ने पुलवामा जिले के रोहमू, राजपोरा, काकापोरा और करीमाबाद सहित स्थानों और बडगाम जिले के क्रालपोरा इलाके में वकील परवेज अहमद शाह के आवास पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि एनआईए की इसी तरह की छापेमारी घाटी में कुछ अन्य स्थानों पर भी चल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें