Site icon Dainik Savera Times

NIA का Jammu and Kashmir में 15 ठिकानों पर तलाश अभियान

श्रीनगर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को यहां आतंकवादी हमले की साजिश रचने के मामलों में जम्मू-कश्मीर में 15 ठिकानों पर तलाश अभियान छेड़ा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शोपियां के तीन, अनंतनाग में चार, श्रीनगर और बड़गाम में दो-दो, बारामूला में एक, पुंछ में दो और राजौरी जिले में एक स्थान पर छापेमारी जारी है। गौरतलब है कि केंद्रशासित प्रदेश में यह छापेमारी आतंकवादी हमले की साजिशों को रोकने के लिए की जा रही है।

Exit mobile version