Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एनएसडी का पांच दिवसीय श्रीनगर रंगमंच महोत्सव शुरू

November 7, 2023

एनएसडी का पांच दिवसीय श्रीनगर रंगमंच महोत्सव शुरू

श्रीनगर: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्रीनगर रंगमंच महोत्सव सोमवार को यहां शुरू हो गया। इस महोत्सव का आयोजन जम्मू-कश्मीर के कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के सहयोग से किया जा रहा है। एनएसडी रिपर्टरी कंपनी पहली बार श्रीनगर में अपना नाटक प्रस्तुत कर रही है। जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के सचिव सैयद आबिद रशीद शाह उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

उद्घाटन समारोह में इस्माइल चुनारा द्वारा लिखित और राम गोपाल बजाज द्वारा निर्देशित नाटक ‘लैला मजनूं’ का प्रदर्शन किया गया। एनएसडी के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने कहा, ‘‘यहां के लोग बहुत उत्साही हैं और उनमें भाईचारे की भावना भी है। अतीत में जो कुछ भी हुआ, उसके बावजूद कला ने कश्मीर में अपनी प्रासंगिकता कभी नहीं खोई।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें