Site icon Dainik Savera Times

जम्मू कश्मीर में कच्चा मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

पूंछ/जम्मू: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक कच्चे मकान के ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना गुरसाई मोहरी गांव में मध्यरात्रि को हुई। अधिकारियों ने बताया कि रेयाज हुसैन की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी समेत अन्य तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version