Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर चर्चा के लिए मंगलवार को जम्मू में विपक्षी दलों की बैठक

October 3, 2023

जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर चर्चा के लिए मंगलवार को जम्मू में विपक्षी दलों की बैठक

जम्मू: विपक्षी दलों के नेता जम्मू-कश्मीर की उभरती स्थिति पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को यहां बैठक करेंगे। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता एम. वाई. तारिगामी ने यह जानकारी दी। तारिगामी ने दावा किया कि यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने शहरी स्थानीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद कराने का फैसला किया है। स्थानीय निकाय चुनाव, मूल रूप से इस साल के अंत में होने वाले थे।

उन्होंने कहा, एक तरफ वह (भाजपा) सामान्य स्थिति और शांति की बहाली के बारे में शोर मचा रही है, लेकिन दूसरी तरफ, वह स्थानीय चुनाव कराने से भी हिचकिचा रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं की बैठक मंगलवार को जम्मू के एक होटल में होने वाली है। बैठक में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भी शामिल होंगी।

तारिगामी ने कहा, ”राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दल एक साथ आ रहे हैं। इसलिए, हमारे लिए भी समय आ गया है कि हम एक-दूसरे के साथ बैठें और (जम्मू-कश्मीर में) उभरती स्थिति पर चर्चा करें। हमारी सहमति के बिना हम पर थोपी जा रही नीतियों का मुकाबला करने के लिए अपने दृष्टिकोण में समानता लाएं।ह्व उन्होंने कहा कि बैठक में आमंत्रित सभी दलों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें