Site icon Dainik Savera Times

जम्मू कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास पीओके का नागरिक गिरफ्तार

पुंछ/जम्मू: सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के एक नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति इरशाद अहमद (17) ‘मानसिक रूप से अस्थिर’ लग रहा था।

सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों ने करनी इलाके में एलओसी के पास एक व्यक्ति की गतिविधि देखी। उन्होंने देखा कि पीओके का एक नागरिक वहां घूम रहा है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पीओके के नागरिक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक उससे पूछताछ की जा रही है और वह ‘मानसिक रूप से अस्थिर’ लग रहा है।

Exit mobile version