Site icon Dainik Savera Times

कुपवाड़ा में पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान में एक आतंकी का मददगार किया गिरफ़्तार, दो हैंड ग्रेनेड, एक पिस्टल और गोलियां बरामद

जम्मू कश्मीर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में गुरुवार को पुलिस और सुरक्षाबलों को एक आतंकी मददगार को पकड़ने में सफलता मिली है। उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान में आतंकवादी मददगार को गिरफ्तार किया है। जिले के गुंडमाचेर ब्रिज पर कुपवाड़ा पुलिस, सेना की 28 आरआर और सीआरपीएफ की 162बीएन ने संयुक्त नाका लगाया हुआ था। चेकिंग के दौरान, लालपोरा से गुंडमाचेर की ओर आ रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिसके पास सफेद रंग का बैग था।

Exit mobile version