Site icon Dainik Savera Times

श्रीनगर में पुलिस ने मादक पदार्थ के दो तस्करों को किया गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में मादक पदार्थ के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस ने रविवार को बताया कि उर्दू बाजार की पुलिस टीम ने बुडगीर कवदरा क्रॉसिंग पर तलाश के दौरान मादक पदार्थ के दो तस्करों को गिरफ्तार किया और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लगभग 16 ग्राम चरस और 210 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया।

आरोपियों की पहचान डोलीपोरा कवदरा निवासी मिलाद बशीर भट और सुरनई मोहल्ला कवदरा निवासी तोयब अहमद शेख के रूप में की गयी है। इस सिलसिले में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एमआर गंज थाना में मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अपने आस-पास ड्रग तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों की कोई भी घटना देखें, तो उसकी सूचना दें या नजदीकी थाने तक पहुंचें अथवा जानकारी साझा करने के लिए 112 पर कॉल करें।

Exit mobile version