Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजीव नगर में पुलिस ने चलाया बड़ा तलाशी अभियान, नशीले पदार्थ बरामद

July 25, 2023

राजीव नगर में पुलिस ने चलाया बड़ा तलाशी अभियान, नशीले पदार्थ बरामद

जम्मू: जम्मू में नशीले पदार्थों का गढ़ माने जाने वाले नरवाल के राजीव नगर में सोमवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई। भारी संख्या में पुलिसकर्मी इलाके में पहुंचे और छापेमारी शुरू कर दी। इस छापेमारी के दौरान अवैध शराब, नशीले पदार्थों के अलावा काफी सामान बरामद किया गया और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल ने सभी जरूरी इंतजाम कर रखे थे लेकिन कोई भी अिप्रय घटना पेश नहीं आई। जानकारी के अनुसार सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की देखरेख में कई पुलिस थानों की टीम अचानक राजीव नगर इलाके में पहुंची।

टीम के साथ महिला पुलिसकर्मी भी भारी संख्या में मौजूद थी। पुलिसकर्मियों के इलाके में पहुंचने के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने कई घरों और दुकानों में छापेमारी कर तलाशी ली। इस दौरान वहां से नशीले पदार्थ और शराब बरामद की गई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। छापेमारी के दौरान माहौल खराब होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सभी जरूरी इंतजाम कर रखे थे लेकिन ऐसी कोई भी अिप्रय घटना पेश नहीं पाई। छापेमारी देर शाम तक चलती रही जिसके चलते इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूत्रों की मानें तो यह छापेमारी हथियारों की मौजूदगी के आधार पर चढ़ाई गई थी लेकिन देर शाम तक नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें