Site icon Dainik Savera Times

यातायात कानून का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

राजौरी: जिला राजोरी पुलिस ने आज विशेष नाका लगाकर यातायात कानून का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा लगाया। इस मौके पर 20 से अधिक वाहनों को कानून का उल्लंघन करने पर जब्त किया गया और 105 वाहन चालकों को चालान किया। मिली जानकारी के अनुसार यातायात कानून का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ राजौरी पुलिस ने डीएसपी हैड क्वार्टर और एसएचओ की अध्यक्षता में बेला कॉलोनी और गुज्जर मंडी जवाहर नगर पंजा चौक इलाके में विशेष नाका लगाया।

इसकी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यातायात कानून का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करना शुरू कर दिया है,जिसके चलते आज हमने 20 वाहनों को जब्त किया और 105 वाहनों के चालान भी काटे, जो यातायात कानून का उल्लंघन कर रहे थे । उन्होंने लोगों से अपील की कि वह यातायात कानून का पूरी तरह पालन करें, सीट बैल्ट लगाकर चलें, दोपहिया वाहन हैलमैट का इस्तेमाल करें,अपने दस्तावेज पूरे अपने पास रखें, जो भी यातायात कानून का उल्लंघन करेगा पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version