Site icon Dainik Savera Times

जम्मू के राजीव नगर में पुलिस ने की छापेमारी, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

जम्मू : जम्मू के राजीव नगर में पुलिस ने छापेमारी की, महिला दल और पुलिस कर्मियों ने छापेमारी करते हुए महिला समेत दो नशा तस्कराें को गिरफ्तार किया। उन्होंने ने एक दर्जन से अधिक घरों को खंगाला। शाम करीब 4 बजे पुलिस ने हर एक घर की तलाशी ली। महिला से 20 ग्राम हेरोइन, एक अन्य नशा तस्कर से 10 किलो भुक्की और दुकान से करीब 30 बोतलें शराब की बरामद की। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई। बता दें एक साल में 7 से 8 महिलाएं हेरोइन और अन्य नशा तस्करी में गिरफ्तार की जा चुकी हैं जबकि 30 से ज्यादा नशा तस्कर अब तक पकड़े जा चुके हैं।

 

Exit mobile version