Site icon Dainik Savera Times

‘‘पारिवारिक दौरे’’ पर श्रीनगर आएंगे राहुल और सोनिया गांधी

श्रीनगर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय ‘‘निजी दौरे’’ पर श्रीनगर पहुंचेंगे और पार्टी संसदीय दल की प्रमुख एवं उनकी मां सोनिया गांधी भी अगले दिन यहां पहुंचेंगी। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।वानी ने बताया कि ‘‘पारिवारिक दौरे’’ के समय दोनों वरिष्ठ नेताओं की श्रीनगर में पार्टी के किसी नेता के साथ कोई राजनीतिक वार्ता या बैठक नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि राहुल पिछले एक सप्ताह से केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में हैं और वह करगिल में शुक्रवार सुबह एक जनसभा को संबोधित करने के बाद श्रीनगर रवाना होंगे।वानी ने बताया कि सोनिया गांधी शनिवार को यहां पहुंचेंगी।राहुल बृहस्पतिवार को करगिल पहुंचे थे। इससे पहले, उन्होंने एक सप्ताह में अपनी मोटरसाइकिल से पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी, खारदुंगला टॉप, लामायुरू और जांस्कर सहित लगभग सभी प्रसिद्ध स्थानों का दौरा किया। कांग्रेस के एक अन्य नेता ने बताया कि राहुल श्रीनगर आने से पहले दोपहर में करगिल से मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग पहुंचेंगे। वह श्रीनगर में एक हाउसबोट और एक होटल में दो रात रुकेंगे।

Exit mobile version