Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आतंकवादी साजिश मामले में आठ स्थानों पर छापेमारी

August 18, 2023

आतंकवादी साजिश मामले में आठ स्थानों पर छापेमारी

श्रीनगर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को आतंकी साजिश मामले में आठ स्थानों पर छापेमारी शुरू की है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आरसी 5/2022/एनआईए/जेएमयू मामले में आठ स्थानों पर तलाशी चल रही है। ये मामले भौतिक और साइबरस्पेस दोनों में साजिश रचने और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों द्वारा जम्मू-कश्मीर में बम, आईईडी और छोटे हथियारों के साथ हिंसक आतंकवादी हमले करने की योजना से संबंधित है। उन्होंने बताया कि ये मामले आतंकवादी संगठनों द्वारा स्थानीय युवाओं और भूमिगत कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर में शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए आतंक और हिंसा के कृत्यों को अंजाम देने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें