Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kashmir घाटी में शुरू हुई बारिश, कई स्थानों पर Temperature सामान्य से नीच

May 4, 2023

Kashmir घाटी में शुरू हुई बारिश, कई स्थानों पर Temperature सामान्य से नीच

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में बुधवार सुबह ताजा बारिश शुरू होने के साथ ही मौसम विभाग ने रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसी बीच कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज यानि बुधवार देर दोपहर या शाम को कुछ स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है। 4-6 मई तक उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उन्होंने कहा 7-8 मई तक कई जगहों पर बारिश की संभावना है।

वहीं श्रीनगर में पिछली रात के 10.6 डिग्री सैल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में 8.8 डिग्री सैल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम में 5.2 डिग्री सैल्सियस, कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में 3.5, कुपवाड़ा शहर में पारा 8.7 डिग्री सैल्सियस रहा। उन्होंने कहा कि जम्मू में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सैल्सियस, बटोटे में 10.2 डिग्री सैल्सियस और कटड़ा में 15.4 डिग्री सैल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें