Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने से तापमान में गिरावट

May 4, 2023

जम्मू कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने से तापमान में गिरावट

श्रीनगर: केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने के बाद गुरुवार को तापमान सामान्य से नीचे आ गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश के कुपवाड़ा, पुंछ, राजौरी, बारामूला क्षेत्रों में आज हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। उत्तर-पश्चिम कश्मीर, पुंछ, राजौरी और अन्य क्षेत्रों में आम तौर पर बादल छाए रहे और प्रदेश के अन्य हिस्सों में आंशिक तौर पर बादल छाये रहे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार (पांच मई) को दोपहर और शाम से हल्की बारिश के साथ आंशिक रुप से बादल छाए रहने या फिर गरज के साथ बौछारें पड़ने के अनुमान हैं। इसके अनावा छह से आठ मई के बीच कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम अधिकारी ने प्रदेश में बदलते मौसम को देखकर, पर्यटकों को अपने साथ गर्म कपड़े रखने की सलाह दी। उनÞ्होंने बताया कि यहां आठ मई तक मौसम ठंडा रहने के आसार हैं। इसके अलावा, किसानों को भी छह से आठ मई तक जम्मू क्षेत्र में सेब के पेड़ों पर छिड़काव और फसलों की कटाई से बचने की सलाह दी है। क्योंकि इस बीच भारी बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर का राजधानी श्रीनगर में पिछली रात के 10.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा, जबकि श्रीनगर में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहने के साथ यह 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के 8.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

जबकि पहलगाम में तापमान पिछली रात के 5.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 2.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम एजेंसी के अनुसार, कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि गुलमर्ग का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें