Site icon Dainik Savera Times

केंद्र Delhi सेवा विवाद पर Supreme Court के फैसले को Raj Kumar Goyal ने बताया पार्टी की जीत

जम्मू: केंद्र दिल्ली सेवा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से आम आदमी पार्टी के हक में फैसला सुनाए जाने पर पार्टी के ट्रेडर्स विंग के संगठन मंत्री राज कुमार गोयल ने कहा है कि इस ऐतिहासिक फैसले से साबित हो गया है कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता। इस फैसले को पार्टी की एक बड़ी जीत बताते हुए राज कुमार गोयल ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी नहीं बल्किदिल्ली के 2 करोड़ लोगों और देश के कोने कोने में फैले करोड़ों कार्यकर्ताओं की जीत है। बीते 8 वर्षों से अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में जो कायाकल्प किया है ।

वह किसी राजनीतिक पार्टी की कल्पना से भी परे है, लेकिन इस बहुचर्चित विवाद के चलते पार्टी सही तरीके से काम नहीं कर पा रही थी। चूंकि अब सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली सरकार के पास विधायी तथा शासकीय शक्तियां हैं। चुनी हुई सरकार के पास अधिकारियों के स्थानांतरण-पदस्थापन की शक्ति होगी। अधिकारी निर्वाचित सरकार के माध्यम से ही काम करेंगे। गोयल ने कहा कि इस अधिकार के लिए पार्टी ने बहुत संघर्ष किया है अब जाकर उसे सफलता मिली है। इस ऐतिहासिक फैसले का सीधा लाभ लोगों को होगा क्योंकि आम आदमी पार्टी लोगों की भलाई की लिए अधिक निर्णय ले सकेगी और इसमें किसी का दखल नहीं होगा।

Exit mobile version