Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू कश्मीर में 11 महीने में रिकार्ड दो करोड़ पर्यटक पहुंचे

December 7, 2023

जम्मू कश्मीर में 11 महीने में रिकार्ड दो करोड़ पर्यटक पहुंचे

नयी दिल्ली: सरकार ने कहा है कि उसकी नीतियों से जम्मू कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र मजबूत हुआ है और इस वर्ष केवल 11 महीने में रिकार्ड दो करोड़ पर्यटकों ने केन्द्र शासित प्रदेश की यात्र की है। पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने गुरूवार को राज्यसभा में पूरक प्रश्नों के जवाब में बताया कि अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद मौजूदा वर्ष के पिछले 11 महीनों में जम्मू कश्मीर में दो करोड़ पर्यटक गये जो जम्मू कश्मीर के इतिहास में एक रिकार्ड है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सदन में मौजूदगी के दौरान श्री रेड्डी ने कहा कि श्री मोदी दुनिया भर में भारत के पर्यटन एम्बेसडर हैं। वह जिस भी देश की यात्र पर जाते हैं वहां भारत में पर्यटन की असीम संभावनाओं के बारे में विशेष रूप से बात करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में हाल ही में संपन्न हुए जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान भी भारत में पर्यटन की संभावनाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया। सम्मेलन की बैठकों का देश भर में आयोजन किया गया । उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के सकारात्मक परिणामों में से एक यह भी है कि देश के पर्यटन क्षेत्र को भी इसका फायदा मिला। एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से अब देश में होटल नहीं खोले जा रहे हैं बल्कि युवा पर्यटन क्लबों को बढावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक देश में विभिन्न संस्थानों में 35 हजार युवा पर्यटन क्लब खोले गये हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें