Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे टूटकर 82.41 प्रति डॉलर पर

August 2, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे टूटकर 82.41 प्रति डॉलर पर

मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे टूटकर 82.41 प्रति डॉलर पर आ गया। कारोबारियों ने कहा कि डॉलर में मजबूती तथा पिछले कुछ दिन में विदेशी कोषों की निकासी से रुपये की धारणा पर असर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.38 पर खुला और फिर 82.41 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया।

यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 19 पैसे की गिरावट है। रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 82.22 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत गिरकर 102.19 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.84 प्रतिशत बढक़र 85.62 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें