Site icon Dainik Savera Times

सांबा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गैंग रेप के आरोपी को किया गिरफ्तार

सांबा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश के निर्देश पर पुलिस ने थाना रामगढ़ के अधिकार क्षेत्र में जघन्य अपराध को अंजाम देने के 24 घंटे के भीतर सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार उर्फ बाबू पुत्र दलजीत सिंह उर्फ अशोक, करणदीप सिंह उर्फ बंटी पुत्र स्वर्ण सिंह उर्फ शमा और पंकज तरगोत्र पुत्र अजीतपाल सभी निवासी रामगढ, सांबा के रूप में की गई है।

पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर संख्या 53/2023 धारा 457/363/376-डी आईपीसी, 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को एएसपी सरिंदर चौधरी और एसडीपीओ विजयपुर रोहित कुमार की देखरेख में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने कहा कि पुलिस सांबा जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध के दोषियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई कर रही है और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को बिना समय गवाएं गिरफ्तार किया जा रहा है।

Exit mobile version