Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Samba Police ने ‘चिट्टा’ हॉटस्पॉट क्षेत्र के पास से 10 आवारा लोगों को पकड

May 3, 2023

Samba Police ने ‘चिट्टा’ हॉटस्पॉट क्षेत्र के पास से 10 आवारा लोगों को पकड

सांबा: पुलिस ने एसएसपी सांबा बेनाम तोश के मार्गदर्शन में पुलिस थाना बड़ी ब्राह्मणा के अधिकार क्षेत्र में सीआरपीसी की धाराओं के तहत दस (10) आवारा लोगों को पकड़ा है जोकि चिट्टा बिकने वाले स्थान पर संदिग्ध रूप से घूमते पाए गए। पकड़े गए आवारा लोगों की पहचान उमर राशिद निवासी चडोरा बड़गाम, इश्फाक अहमद निवासी श्रीनगर, कंश डोगरा निवासी पीर मिट्ठा जम्मू, शिवा निवासी पीर मिट्ठा, दलजीत सिंह निवासी प्रीत नगर जम्मू, राहुल कुमार निवासी कुंजवानी जम्मू, दर्शन कुमार निवासी प्रेम नगर जम्मू, समीर अहमद निवासी शोपियां श्रीनगर, राकेश कुमार निवासी नरवाल जम्मू और भारत भूषण निवासी नरवाल जम्मू के रूप में की गई है।

सभी दस आवारा लोगों को बलोल खड्ड, बड़ी ब्राह्मणा से गिरμतार किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारियां एसएचओ थाना बड़ी ब्राह्मणा सुनील शर्मा और प्रभारी जिला एनडीपीएस की पुलिस टीम ने की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने कहा कि पुलिस सांबा जिले में घातक ’चिट्टे’ के खतरे को अंतिम रूप दे रही है और इसलिए लोगों को जहां तक संभव हो सके पुलिस का सहयोग करना चाहिए जब तक कि यह सामाजिक बीमारी पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाती।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें