Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

सांबा पुलिस ने बैनी बाबा मंदिर चोरी मामले सहित चोरी के 3 मामले सुलझाए

July 30, 2023

सांबा पुलिस ने बैनी बाबा मंदिर चोरी मामले सहित चोरी के 3 मामले सुलझाए

सांबा: एसएसपी सांबा बेनाम तोश के मार्गदर्शन में जिला पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है और बड़ी ब्राह्मणा के बैनी बाबा मंदिर चोरी सहित तीन 3 चोरी के मामलों को सुलझाकर 3 कुख्यात चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफतार चोरों से चोरी की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार कथित चोरों की पहचान मुनीर हुसैन पुत्र हुसैन मोहम्मद निवासी 10-चंगा गंगल चौकी चौरा जम्मू, शिव दयाल उर्फ सन्नी पुत्र राजिंदर कुमार निवासी तेली बस्ती बड़ी ब्राह्मणा और स्वर्ण लाल पुत्र स्वर्ण लाल पुत्र धर्म चंद निवासी शेखपुर पलोटा, तहसील, सांबा के रूप में की गई है।

आरोपी मुनीर बैनी बाबा मंदिर के दान पात्र से नकदी चुराई थी, जबकि आरोपी सनी सोने के गहने व नकदी चोरी मामले में शामिल था। इसके अलावा स्वर्ण केसो गोदाम अनाज चोरी मामले में शामिल था। एसडीपीओ बड़ी ब्राह्मणा राहुल नागर, एसडीपीओ विजयपुर रोहित कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांबा सुरिंद्र चौधरी की देखरेख में पुलिस टीमों ने तीन चोरी के मामले सुलझाए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें