जम्मू: यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जम्मू रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन ने एक विशेष सुरक्षा अभियान चलाया। यह अभियान उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP), डॉग स्क्वायड और वाणिज्य विभाग के अधिकारी शामिल थे।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जम्मू रेलवे स्टेशन और इसके आसपास के रेलवे परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। जांच के दौरान यात्रियों के सामान, प्लेटफार्मों और ट्रेनों की मेटल डिटेक्टरों और डॉग स्क्वायड के माध्यम से जांच की गई। इसके अलावा, प्रतीक्षालय, आरक्षण काउंटर, बुकिंग कार्यालय और पार्सल कार्यालय का भी विशेष रूप से निरीक्षण किया गया।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक भी किया। अधिकारियों ने स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा में सतर्क रहने और ड्यूटी के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यात्रियों से यह भी अनुरोध किया गया कि वे अपनी यात्रा के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु से सावधान रहें और उसे न छुएं। अगर कोई संदिग्ध वस्तु देखी जाए तो तुरंत सुरक्षा कर्मियों से संपर्क करें या रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 और 182 पर सूचना दें।
इस सुरक्षा अभियान का मुख्य उद्देश्य यह था कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और रेलवे स्टेशन पर सामान्य रेल यातायात निर्बाध रूप से चलता रहे। मंडल के अधिकारियों ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात भी कही।
मेष: दिन शुभ रहेगा...