Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश के नेताओं की अलगाववादी सोच और बयानों ने छीना अनुच्छेद 370: Ghulam Nabi Azad

February 16, 2024

प्रदेश के नेताओं की अलगाववादी सोच और बयानों ने छीना अनुच्छेद 370: Ghulam Nabi Azad

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के संस्थापक गुलाम नबी आजाद ने दोपहर को पुंछ जिले की मंडी तहसील मुख्यालय पर पार्टी की जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और बेरोजगारी बढ़ाने को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, यह सब उनका किया धरा है जो अलगाववाद के नारे देते थे, उनकी अलगाववादी सोच और बयानों के चलते जम्मू कश्मीर के एक लाख से अधिक युवा मारे गए। साथ ही उनकी इस हरकतों को देखते हुए जम्मू कश्मीर से अलगाववाद को खत्म करने के लिए हमारे पास जो कुछ था वह भी हमसे छीन लिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें