Site icon Dainik Savera Times

एसआईए ने आतंकवाद के वित्त पोषण के मामले में छापेमारी की

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य अन्वेषण एजेंसी ने आतंकवादी वित्त पोषण से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को घाटी में कई ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनंतनाग और पुलवामा जिलों में कुछ स्थानों पर छापेमारी की गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला आरोपियों द्वारा आपराधिक गतिविधियों से अवैध धन जुटाने, जमा करने और उसे वैध बनाने से संबंधित है। उन्होंने बताया कि आपराधिक गतिविधियों से अर्जित आय का इस्तेमाल बाद में संभवत? अलगाववाद और आतंकवाद सहित अन्य गैरकानूनी कृत्यों को अंजाम देने में किया गया।

Exit mobile version