Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Sinha’ ने कश्मीर में मुहर्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

July 25, 2023

‘Sinha’ ने कश्मीर में मुहर्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

श्रीनगर: केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुहर्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।सिविल सचिवालय में व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार करने के लिए आज शिया समुदाय के प्रतिनिधियों, नागरिक और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। उपराज्यपाल ने कहा,यह हम सभी के लिए अत्यंत धार्मिक महत्व का अवसर है।जम्मू-कश्मीर प्रशासन और केन्द्र सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है ताकि मुहर्रम के सुचारू, सुरक्षित और बाधा मुक्त आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं की जाएं।

श्री सिन्हा ने उपायुक्तों को इमामबाड़ों में बेहतर कनेक्टिविटी, बिजली आपूर्ति, अतिरिक्त राशन, पानी और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता, नियमित बाजार निरीक्षण, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, लोगों को सर्वोत्तम हरसंभव चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मुहर्रम की व्यवस्था पर शिया समुदाय के प्रतिनिधियों से बहुमूल्य जानकारी भी मांगी।उपराज्यपाल ने बातचीत के दौरान उठाए गए मुद्दों और मांगों के समाधान के लिए शीघ्र से शीघ्र उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

बैठक में उपायुक्तों ने श्री सिन्हा को मुहर्रम के लिए अपने-अपने जिलों में की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बैठक में धार्मिक संगठनों के प्रमुख, शिया समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्य, मुख्य सचिव डॉ अरुण कुमार मेहता, उपराज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ मंदीप कुमार भंडारी, एडीजीपी मुख्यालय एम.के. सिन्हा, एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार, मंडलायुक्त कश्मीर विजय कुमार बिधूड़ी, प्रशासनिक सचिव, उपायुक्त, विभागाध्यक्ष और केन्द्रशासित प्रदेश के प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें