Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवक की मौत की एस.आई.टी. से जांच की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

September 3, 2023

युवक की मौत की एस.आई.टी. से जांच की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

राजौरी: जिला राजौरी की तहसील कोटरंका के समोट इलाके में युवक की मौत की एसआईटी से जांच की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर घंटे तक लोगों ने राजौरी-बुद्दल सड़क मार्ग बंद रखा। परिजनों की मांग थी कि युवक का मर्डर किया गया है और हम मांग करते है एसआईटी की टीम बनाकर इसकी पूरी जांच की जाए और जो भी आरोपी है उसके खिलाफ सख्त कारवाही की जाए। मिली जानकारी के अनुसार 23 अगस्त को कोटरंका के मस्जिद के पास 25 वर्ष युवक शबीर अहमद पुत्र शकील अहमद का शव मिला था।

पुलिस ने इस संबध मे केस दर्ज कर के कार्रवाई शुरू कर दी थी, पर पुलिस द्वारा सही तरह से जांच पड़ताल न करने को लेकर आज लोगों ने पुलिस के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए सड़क मार्ग बंद करके प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी देते हुए पीडीपी नेता फारूक इंकलाबी ने बताया कि कंडी पुलिस इसे दूसरे मामले में मोड़ने और पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि यह साफ तौर पर हत्या है और पुलिस ईमानदारी से मामले की जांच नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि शकील अहमद के बेटे शब्बीर अहमद की गर्दन, पैर, पीठ पर चोट के निशान थे और इसी चोट के कारण उनकी मौत हो गई। परिजनों और लोगों की मांग है कि एसएसपी राजौरी इस रहस्यमय हत्याकांड को सुलझाने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करें। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हत्या की रात शब्बीर अहमद जब कोटरंका में थे तो कुछ युवक उनके साथ थे।

उस की पूरी जांच की जाए और जो भी आरोपी है उसको गिरμतार किया जाए। उनकी मांग है कि सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर गुत्थी सुलझाई जाए। इस मौके पर एडीसी कोटरंका सुरिंद्र सिंह सब इंस्पैक्टर पीएस बुद्दल चंद्रकांत मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करने के लिए आंदोलनकारी परिवार के सदस्यों और क्षेत्र के लोगों को शांत किया। एडीसी ने कहा कि परिजन इस जांच से संतुष्ट नहीं है तो एसआईटी का गठन भी किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है और उसके आने के बाद चीजें साफ हो जाएंगी। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। एडीसी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन देते कहा कि एसआईटी का गठन किया जा रहा है और पूरी तरह इसकी जांच की जाएगी जो भी आरोपी इसमें दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीसी कोटरंका के आश्वासन के बाद विरोध कर रहे लोगों ने सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें