Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, जारी किया गया अलर्ट

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में रविवार को मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार से बुधवार तक केंद्र शासित प्रदेश में व्यापक बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5.8, गुलमर्ग में माइनस 1.4 और पहलगाम में 2.5 डिग्री रहा। लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 और कारगिल में 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 13, कटरा में 11.8, बटोटे में 8.1, भद्रवाह में 2.4 और बनिहाल में 7 डिग्री रहा।

Exit mobile version