Site icon Dainik Savera Times

श्रीनगर :आग से फर्नीचर कंपनी व व्यावसायिक इमारत को पहुंचा नुकसान

Garment Shop Fire In Noida

Garment Shop Fire In Noida

Srinagar News : श्रीनगर में बीती रात आग लगने की अलग-अलग घटनाओं में एक फर्नीचर निर्माण कंपनी और एक वाणिज्यिक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर के नौशहर इलाके में बाग-ए-अली मर्दन खान की औद्योगिक संपत्ति में एस्के फर्नीचर वर्क्‍स में कल रात करीब 11.10 बजे आग लग गई, जिससे संपत्ति को भारी नुकसान हुआ।

उन्होंने बताया कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिली आग की तेज लपटों को बुझाने के लिए सिटी सेंटर स्टेशनों से कई दमकल गाड़यिों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

इसी तरह फल मंडी में लगी आग की घटना में एक व्यावसायिक इमारत भी जलकर खाक हो गई जबकि श्रीनगर के फिरदौस अबाद बटमालू में आग की घटना में एक चार मंजिला आवासीय घर को भी भारी नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों स्थानों पर आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Exit mobile version