Site icon Dainik Savera Times

आतंकी साजिश का मामला: NIA ने Baramulla में कई स्थानों पर छापे मारे

श्रीनगर: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को आतंकी साजिश के एक मामले की जांच के सिलसिले में जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले में कांसीपुरा के अब्दुल खलीक रेगू, सैयद करीम के जावेद अहमद धोबी तथा सांगरी कॉलोनी के शोएब अहमद चूर के आवास पर छापे मारे गए। एनआईए ने बुधवार को अदालत के आदेशों के बाद गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून के तहत कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर तीन आरोपियों की संपत्तियां कुर्क की थीं।

Exit mobile version