Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीनगर में अमृतसर के दो युवकों पर आतंकी हमला, गोलीबारी से दोनों की मौत

February 8, 2024

श्रीनगर में अमृतसर के दो युवकों पर आतंकी हमला, गोलीबारी से दोनों की मौत

श्रीनगर शहर के शहीद गंज इलाके में बुधवार की शाम को आतंकियों ने हमला करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दो गैर स्थानीय युवकों को घायल कर दिया। इससे एक युवक मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ। घायल को उपाचर के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार सुबह दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। दोनों युवक पंजाब के अमृतसर के रहने वाले थे। टारगेट किलिंग की घटना के बाद से पूरे इलाके को सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को श्रीनगर में अतिरिक्त नाके लगा कर जांच की गई।

बताते हैं कि मारा गया युवक श्रीनगर में कारपेंटर था। इससे पहले 2021 में स्कूल में घुसकर आतंकियों ने एक सिख महिला प्रिंसिपल की हत्या कर दी थी। कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर घटना की पुष्टि करते हुए लिखा कि शहीद गंज इलाके में आतंकियों ने एक गैर स्थानीय व्यक्ति पर गोलीबारी की, जिसमें उसकी मौत हो गई है। एक अन्य घायल है और वह भी अमृतसर का निवासी है। उसके पेट में गोली लगी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें