Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की भर्ती के मॉड्यूल का खुलासा

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद आतंकवादियों की भर्ती संबंधी मॉड्यूल का खुलासा हुआ। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने रविवार शाम क्रीरी इलाके के चक टप्पर में एक नाका स्थापित किया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने संदिग्ध तरीके से घूम रहे तीन लोगों को पकड़ा तथा उसके कब्जे से तीन ग्रेनेड और एके की 30 गोलियां बरामद कीं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लतीफ अहमद डार, शौकत अहमद लोन और इशरत रसूल के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि तीनों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी होने की बात कबूल की। अधिकारी ने बताया, पूछताछ के दौरान तीनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने क्रीरी इलाके में चार युवाओं को चिह्न्ति किया था और वे निकट भविष्य में उन्हें आतंकवादी संगठन में शामिल करने वाले थे। गिरफ्तार किये गये तीनों व्यक्ति क्रीरी इलाके में भर्ती मॉड्यूल के मास्टरमाइंड थे और सक्रिय आतंकवादी उमर लोन एवं विदेशी आतंकवादी उस्मान के भी संपर्क में थे।

Exit mobile version