Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बारामूला के करहामा कुंजर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया गया था। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की, जिससे यह मुठभेड़ में तब्दील हो गई। अधिकारी ने बताया कि जवाबी गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। मारे गए आतंकवादी की पहचान और वह किस संगठन से जुड़ा था, इसका पता लगाया जा रहा है।

Exit mobile version