Site icon Dainik Savera Times

पूंछ में सैन्य वाहनों पर आतंकियों ने एक बार फिर किया हमला, फायरिंग कर भागे

जम्मू: पुंछ जिले के कृष्णा घाटी इलाके में शुक्रवार की शाम आतंकियों ने सैन्य वाहनों पर हमला कर फायरिंग की। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन घटना के तत्काल बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। यह साल का पहला हमला है, जो सावनी इलाके में 21 दिसंबर को हुए हमले के 21 दिन बाद हुआ है।

39 राष्ट्रीय राइफल्स के सीओ दो वाहनों के साथ लोअर कृष्णा घाटी स्थित अपने यूनिट में लौट रहे थे। कृष्णा घाटी की ओर से जैसे ही उनका वाहन दराती गांव के पास पहुंचा तो आतंकियों ने सैन्य वाहनों को निशाना बनाकर छह से सात राउंड फायरिंग की। इसके बाद वे भाग निकले। सीओ का वाहन बुलेट प्रूफ होने की वजह से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। हमले के तत्काल बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।

Exit mobile version