Site icon Dainik Savera Times

श्री माता वैष्णो देवी की पहाड़ियों पर हुआ मौसम का पहला हिमपात

जम्मू स्थित वैष्णो देवी की पहाड़ियों पर वीरवार को इस मौसम का पहला हिमपात हुआ। मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी ने बताया की जम्मू के मैदानी भागों में वर्षा हुई, जबकि रियासी जिले में कटरा कस्बे के त्रिकूट पहाड़ी पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर पर इस मौसम का पहला हिमपात हुआ। वैष्णो देवी की पहाड़ियों पर करीब 2 से 3 इंच तक हिमपात दर्ज किया गया, जिससे हैलीकाप्टर सेवा भी प्रभावित रही। इस बीच हिमाचल की राजधानी शिमला में लंबे अंतराल के बाद वीरवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे इसका नजारा मनोरम हो गया। अधिकारियों ने यहां बताया कि ऊपरी शिमला जिले के कस्बों का संपर्क सड़कों पर भारी बर्फ की चादर बिछने से कट गया है।

Exit mobile version